जौनपुर : शार्ट सर्किट की चिंगारी से 25 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक
सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के डड़वा भटौली गांव में शुक्रवार की अपराह्न लगभग तीन बजे विद्युत शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग का विकराल रूप धारण कर लगभग 25 बीघा गेहूं की तैयार फसल को जलाकर खाक कर दिया।हालांकि ग्रामीणों द्वारा अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते हीं डायल 112 पुलिस के अलावा थानाध्यक्ष सरपतहां संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दिए।



















