जौनपुर : शार्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग, हजारो का सामान जलकर खाक
धर्मापुर। हरिओम सहाय तहलका 24×7 गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मापुर गांव के निषाद बस्ती में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से एक रिहायशी मड़हे में आग लग गयी। आग लगने से हजारो का सामान जलकर खाक हो गया।
धर्मापुर गांव के निषाद बस्ती में शुक्रवार शाम 5 बजे के लगभग मुन्नी देवी के रिहायशी मड़हे में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जब तक आस पास के लोग आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते तब तक मुन्नी देवी का मड़हा जलकर खाक हो गया था। मड़हे में रखा गेंहू, चावल, दो तख्त, एक चारपाई, बिस्तर, टीवी जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुचे ग्राम प्रधान धर्मापुर जय हिंद यादव ने राजस्व विभाग को सूचना दिया। मुन्नी देवी के मुताबिक आग लगने से लगभग 40 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक जब आग लगी तो फायर ब्रिगेड