जौनपुर : शासन के मंशानुरूप आयोजित हुई पीटीएम बैठक
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बथुआवर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में बाल संसद के सदस्यों द्वारा समस्त अभिभावकों का स्वागत किया गया तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन व एसएमसी बैठक के महत्व को बताकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।

















