जौनपुर : शाहगंज में हुआ 57 प्रतिशत मतदान
# 4 बजे के बाद धीमी पड़ी मतदान की रफ्तार..
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा हालांकि दिन भर गतिशील रहा मतदान शाम 4 बजे के बाद अचानक थम गया। सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर कतारें लगी रहीं। शाम 3 बजे तक 47 फीसदी मतदान हो चुका था लेकिन 5 बजे यह आंकड़ा 54 फीसदी तक ही पहुंच पाया। शाम 6 बजे तक 57 फीसदी पर मामला थम गया।

शाहगंज में महानगरों से सिर्फ मतदान के लिए गृहनगर आने वाले लोगों ने भी मतदान किया। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को परिजन व्हील चेयर और ठेले पर लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। बहुत ऐसे भी वृद्ध रहे जो किसी तरह बूथ तक तो पहुंचे लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते निराश होना पड़ा।


















