जौनपुर : शिकार लीला के साथ संपन्न हुई इस सत्र की ऐतिहासिक रामलीला
# उत्कृष्ट लॉग, दुर्गापूजा पण्डाल एंव शोभायात्रा को किया गया पुरस्कृत
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर की एतिहासिक श्रीराम लीला मंचन के 19वें दिन रविवार की देर शाम नगर के अयोध्या मार्ग स्थित पोखरे पर स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा शिकारलीला खेले जाने के साथ ही सत्र के अंतिम दिन की लीला संपन्न हुई। वहीं शिकारलीला के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम का गांधीनगर कलक्टरगंज स्थित मंच पर आगमन हुआ। जहां श्रीराम की आरती के साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

जिसमें भरत-मिलाप मेले में प्रस्तुत 8 लॉगों में लॉग संख्या 7 ‘बेड़ियों में भारत माता’ के निर्माता श्याम बाबू को प्रथम स्थान, दुर्गापूजा शोभायात्रा में प्रथम स्थान पर जयमाता दी दुर्गा पूजा समिति महावीर कटरा, द्वितीय स्थान पर पूजनोत्सव समिति रामलीला भवन गली और तृतीय जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार रहे। वहीं 38 दुर्गा पूजा पंडालों में प्रथम जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार, द्वितीय आदि दुर्गा पूजा समिति नई आबादी और तृतीय स्थान कर जयमातादी दुर्गा पूजा पंडाल महावीर कटरा को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विजय अग्रहरी, विक्की अग्रहरी, अभिमन्यु, तीरथराज, विनायक अग्रहरी, मीडिया प्रभारी चंदन अग्रहरी, रवि मौर्य, निहाल अग्रहरी, विष्णु अग्रहरी, बाबू, बालाजी, शिवांशु, सुमित अग्रहरी, गिरधारी लाल अग्रहरी, कृष्ण कांत सोनी, अजय अग्रहरि, अमरीश पांडे, विजय अग्रहरी, का विशेष योगदान रहा। संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रहरि, महामंत्री विष्णु कांत अग्रहरी, मंत्री नीरज सोनी ने आभार प्रकट किया।
















