जौनपुर : शिक्षा और संस्कार उन्नति का मूल मंत्र- प्रभाकर द्विवेदी
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के द्विवेदी पैराडाइज़ स्कूल मे आयोजित रंगारंग कार्यक्रम मे बच्चो ने जमकर धमाल मचाया। नए पुराने छात्र छात्राओं ने एक दूसरे से गले मिलकर फूलों की होली खेली।इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा और संस्कार जीवन के उन्नति का मूल मंत्र है।

शिक्षा एक ऐसा चिराग है जो मरते दम तक नही बुझता है। किसी भी देश की उन्नति का आधार शिक्षा ही है। बच्चो मे संस्कार का भी होना निहायत जरूरी है। अच्छे संस्कार जीवन को संयमित और सरल बनाती है। आज के कम्प्यूटर युग मे प्रतिस्पर्धा की दौड़ है इस दौड़ मे वही सफल हो सकता है जिसके अंदर कुछ अलग करने का जज्बा हो यह जज्बा तभी सम्भव है जब हम अच्छी शिक्षा और संस्कार को ग्रहण करते है।

















