जौनपुर : शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन

जौनपुर : शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन

# 10 से 2 बजे तक संचालित होंगे 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               जनपद में बढ़ रही शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा, सीबीएसई/आईसीएसई के अंग्रेजी माध्यम/हिन्दी माध्यम के विद्यालय कक्षा 01 से 08 तक के खुलने एवं बन्द होने का समय 22 दिसंबर 2022 से अग्रिम आदेश तक प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 2.00 बजे तक संचालित करने के लिए नियत किया गया है। बीएसए ने सभी को उक्त आदेश पालन करने का आदेश दिया है।
Previous articleजौनपुर : घर वापस लौट रहे अधेड़ की ठंड लगने से हुई मौत
Next articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलसा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?