जौनपुर : संविधान का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- फादर सामी

जौनपुर : संविधान का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- फादर सामी

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               भारतीय संविधान अपनी तरह का एक अनूठा संविधान है, यह विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान होने के कारण अपने अंदर कई विविधताओं का समाहित किए हुए है। यह हमें एक तरफ़ अगर अधिकार प्रदान करता है तो दूसरी तरफ़ कुछ कर्तव्य से बांध भी देता है, इसका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है, यह अपने नागरिकों को उचित न्याय दिलाने, अपने कर्तव्य का बोध कराने के साथ साथ सम्मान पूर्वक जीवन जीने की आज़ादी देता है। उक्त बात क्षेत्र के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर ए0 एंटनी सामी ने गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर अपने बधाई संदेश में कही। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी में अपने देश की संस्कृति, सभ्यता को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। आप सभी देशवासी भारतीय संविधान की मूल भावना का आदर करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व का आनंद लें इसी कामना के साथ एक बार पुनः आप सभी को इस राष्ट्रीय पर्व की बहुत बहुत बधाई…
Previous articleआशादीप हास्पिटल…
Next articleगणतंत्र दिवस विशेषांक! आईये जानते हैं गणतंत्र दिवस के सन्दर्भ में कुछ रोचक तथ्य…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?