जौनपुर : संस्कार के तत्वावधान में कल लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

जौनपुर : संस्कार के तत्वावधान में कल लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

# सहारा हास्पिटल लखनऊ के चिकित्सक देंगे शिविर में अपनी सेवा

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार ने 6 फरवरी को समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में एक मेगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है जिसमें सहारा हास्पिटल लखनऊ और स्थानीय विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा लोगों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ साथ दवा भी दी जाएगी।

इस बात की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने बताया कि हमारी संस्था समय समय पर अनेकों सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जिससे लोगों की भलाई हो सके, इसी क्रम में जेसीआई शाहगंज संस्कार ने इस निशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है जिसमें सहारा हास्पिटल के चिकित्सक एवं स्थानीय चिकित्सक अपनी सेवा देंगे। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग और मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर अपनी सेवाऐं देगें। सभी से अपील है कि जरुरतमंद इस चिकित्सा शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।
Previous articleजौनपुर : बसंत पंचमी के अवसर पर किया गया माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन
Next articleजौनपुर : एसडीएम व सीओ ने चुनाव को लेकर मीरगंज थाने में किया बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?