जौनपुर : संस्कार भारती ने धूमधाम से आयोजित किया कान्हा महोत्सव
# राधा वर्ग में हर्षिता एंव कृष्ण वर्ग में उज्जवल रहे विजेता
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 संस्कार भारती के तत्वाधान में गुरूवार की रात नगर के एक वाटिका में कान्हा महोत्सव झांकी रूप सज्जा पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
संस्कार भारती के तत्वाधान में कान्हा महोत्सव प्रतियोगिता के राधा वर्ग में हर्षिता प्रथम, अनवी द्वितीय, पूर्णिमा गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृष्ण वर्ग में उज्जवल प्रथम, वेदांश बरनवाल द्वितीय व कान्हा अग्रहरी तृतीय स्थान पर रहे। झांकी प्रतियोगिता में कृष्ण अग्रहरी प्रथम, किशन अग्रहरी द्वितीय व आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को संस्था की तरफ से पुरस्कार वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक शर्मा प्रांतीय संगठन मंत्री काशी प्रांत संस्कार भारती व विशिष्ट अतिथि रुपेश जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल मोदनवाल व संचालन वीरेंद्र यादव व स्वाती अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर श्रवण अग्रहरि, राज कसेरा, विकास साहू, सुनील अग्रहरि, संदीप साहू, धीरज पाटिल, अरविंद अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, सिंपू अग्रहरि, कृष्णा सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।