जौनपुर : सघन इंद्रधनुष के तहत जागरूकता रैली का आयोजन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के अनेक ग्रामों में सघन मिशन इन्द्रदधनुष के तहत शनिवार को जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें यूनिसेफ के लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त मिशन के तहत सोंधी, अरंद, मानीखुर्द, जमदहां, गोरारी आदि ग्रामों के लोगों को ब्लाक कम्युनिटी मोबिलाइजर अवधेश कुमार तिवारी ने टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया।



















