जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला घायल

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला घायल

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से उसपर सवार महिला गिरकर घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

अम्बेडकर नगर जनपद के अकबरपुर थानान्तर्गत सदरपुर गांव निवासी कंचन (35) पत्नी बिन्दल बुधवार की सुबह पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर जौनपुर जा रही थी। जौनपुर मार्ग स्थित आजाद फाटक समीप पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : हाईकोर्ट ने जारी किया स्कूल मैनेजर के विरुद्ध वारंट
Next articleसुल्तानपुर : लोक परम्परा से आती है साहित्य में लय- पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?