जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाईक सवार गंभीर रुप से घायल

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाईक सवार गंभीर रुप से घायल

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित यूनियन बैंक के समीप तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस सहायता से स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के बूढूपुर गांव निवासी आकाश बिंद पुत्र अमरजीत अपनी हीरो स्पलेंडर बाइक से कहीं जा रहा था तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। सड़क हादसे में आकाश को गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
Previous articleजौनपुर : नौ महीने बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
Next articleसेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?