जौनपुर : सड़क पर जल जमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर : सड़क पर जल जमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                   स्थानीय विकास खंड के उदियासन गांव की यादव बस्ती में बारिश का पानी सड़क पर भरने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। उन्होंने हफ्ते भर में समस्या का समाधान नहीं करने पर ब्लाक घेरने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वंशलोचन के घर से अमरनाथ यादव के घर तक 700 मीटर की सड़क पर जलभराव हो गया है। जलभराव के चलते आवागमन तो दूभर है। दुर्गंध के चलते आसपास रहना दुश्वार हो गया है। संक्रामक बीमारी की भी आशंका है। मजबूरी में लोगों को इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने इस रास्ते को नहीं बनवाया।
एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं कनरे पर ग्राम प्रधान के खिलाफ ब्लाक का घेराव करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वलों में तहसीलदार, सोना देवी, सूबेदार यादव, जिलेदार यादव, हवलदार, अखिलेश मौर्य, लालजी यादव, गुलाबी देवी, रीता देवी, विमला देवी, शांती देवी, सीता देवी, रजवन्त, राजेश, त्रिभुवन कन्नौजिया, राजेंद्र, हिमांशु यादव, हर्ष यादव, अतुल, रामसागर, रतन यादव, सरिता देवी, निशा देवी आदि शामिल रहे।
Previous article“देश बचाओं देश बनाओ” सपा की पदयात्रा पहुंची आजमगढ़
Next articleलखनऊ : मदरसों के सर्वे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जताई नाराजगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?