जौनपुर : सड़क हादसे में जलालपुर थाने पर तैनात सिपाही की मौत

जौनपुर : सड़क हादसे में जलालपुर थाने पर तैनात सिपाही की मौत

# हाइवे पर रेहटी गांव के गेट के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के हाइवे पर रेहटी गांव के समीप शनिवार को सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।38 वर्षीय सिपाही अमित सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना बलुआ जिला चंदौली सुबह बाइक से प्रार्थना पत्र की जांच करने त्रिलोचन महादेव की तरफ जा रहे थे।वह रेहटी गांव के गेट से 100 मीटर पहले पहुंचे थे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। पोल में टक्कर लगने से सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई।टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह घायल सिपाही को सीएचसी रेहटी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। सिपाही को वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल अमित सिंह 6 माह पूर्व सरपतहां थाने से ट्रांसफर होकर जलालपुर थाना पर तैनात हुए थे।
Previous articleआरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर
Next articleजौनपुर : दहेज हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आरोपी अभी भी फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?