जौनपुर : सड़क हादसे में प्रधान और पति घायल

जौनपुर : सड़क हादसे में प्रधान और पति घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत अब्बोपुर में रविवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार समोधपुर की प्रधान और उनके पति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से घायल पति-पत्नी को जौनपुर अस्पताल भेजा गया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव की प्रधान चंदा देवी अपने पति अमरनाथ के साथ बाइक से दीदारगंज की तरफ से घर के लिए लौट रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने से अब्बोपुर मोड़ पर अमरनाथ बाइक से संतुलन खो बैठे। जिससे उनकी बाइक एक घर के सामने रखी लकड़ी से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहे अमरनाथ और उनकी पत्नी व ग्राम प्रधान चंदा घायल हो गई।
Previous articleजौनपुर : चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : चाकू के नोख पर बदमाशों ने किया मोबाइल व्यवसायी से लूटपाट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?