जौनपुर : सपा की तिरंगा पदयात्रा की रही धूम, गूंजते रहे देशभक्ति के नारे

जौनपुर : सपा की तिरंगा पदयात्रा की रही धूम, गूंजते रहे देशभक्ति के नारे

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर धूम मची हुई है। शहर से लेकर गांव तक आजादी के तराने गूंजते रहे हैं। इसको लेकर जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें राजनीतिक दल भी शामिल हो गए हैं। खुटहन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिलकिछा पुल से वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। मां भारती के जयकारों से समूचा इलाका गूंज उठा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर निकली पद यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के पुत्र शिवेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अगस्त क्रांति दिवस से लगातार तिरंगे को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने सरकार पर इस अभियान के राजनीतिकरण का आरोप भी लगाया। इस दौरान कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा खुटहन चौराहा होते हुए सपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। पदयात्रा में थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव, दिलीप चौधरी, देवमणि, राम आसरे यादव, भोला, शैलेंद्र बिंद, अरविंद बिंद, धर्मेद्र गौतम, अनुराग यादव आदि सैकड़ों युवाओं ने शिरकत की।
Previous articleसुल्तानपुर : जनपद के चार साहित्यकारों को प्रतापगढ़ में मिला सम्मान
Next articleजौनपुर : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?