जौनपुर : सपाइयों ने मनाया सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जंयती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने किया।

अपने उद्बोधन में उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नादिद ग्राम में हुआ था। उनके पिता झवेरभाई पटेल एक साधारण किसान माता लाडबाई एक साधारण महिला थी। बचपन से ही पटेल कड़ी मेहनत करते आए थें। पटेल अपने पिता की सहायता करते थे और पेटलाद की एनके हाईस्कूल में पढतें थे। उन्होंने 1896 में अपनी हाईस्कूल परीक्षा पास की स्कूल के दिनों से ही वे होशियार और विद्वान थे। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनके पिता ने उन्हें कालेज भेजने का निर्णय लिया था लेकिन वल्लभभाई ने कालेज जाने से इनकार कर दिया और घर पर ही रहकर अपनी कड़ी मेहनत से बैरिस्टर की उपाधि संपादन कर ली और साथ में देश सेवा में कार्य करने लगे।

वल्लभभाई पटेल देश के गृह मंत्री के रूप में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं आईसीएस का भारतीयकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं आईएएस बनाया। सरदार वल्लभभाई पटेल देश के आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनके मरणोपरांत वर्ष 1991 भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। यह अवार्ड उनके पौत्र विपिन भाई पटेल द्वारा स्वीकार किया गया। सरदार पटेल के सम्मान में अहमदाबाद हवाई अड्डा का नामकरण सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया। जंयती समारोह में मुख्य रूप से विधायक रागिनी सोनकर, श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रमापति यादव, श्याम नारायन बिन्द, राजकुमार बिन्द, गप्पू मौर्या, आंनद मिश्रा, दीपक जायसवाल, अनवारुल हक गुड्डू, आरिफ हबीब, कमालुद्दीन अंसारी, गुड्डू सोनकर, भानुप्रताप मौर्या, विनोद मास्टर, अलमाश, सभासद शेखू खाँ, महावीर यादव, कौशल यादव, डॉ शबनम नाज, रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
















