जौनपुर : सपाइयों ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से सपा के कार्यकर्ता मर्माहत व शोकाकुल हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर चेयरमैन वसीम अहमद, सतीश यादव त्रिदेव, मो. असलम खान, सैय्यद उरूज, राकेश यादव, सलीम अहमद, भीम यादव, गुड्डू यादव, सफर शेख सुभाष सोनकर, वीरेंद्र राव, शमीम अहमद, मजहरुल इस्लाम, बृज कुमार यादव रहे।

















