23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : सफाई नायक को दबंगों ने असलहे से धमकाया, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

जौनपुर : सफाई नायक को दबंगों ने असलहे से धमकाया, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
              नगर पालिका परिषद के सफाई नायक को बाइक सवार दो युवकों ने असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जाता है। आरोपी सफाई नायक का पड़ोसी बताया जा रहा है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी अशफाक अली उर्फ पप्पू नगर पालिका परिषद में सफाई नायक के पद पर कार्यरत है। वह शुक्रवार की शाम करीब साढे पांच बजे मोटरसाइकिल से दादर पुल से गुजर रहा था। आरोप है कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और असलहा निकाल कर चलती गाड़ी से पप्पू पर तानते हुए जान से मारने की धमकी देते सुल्तानपुर मार्ग की तरफ निकल गए। पप्पू ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि उनके पड़ोस का रिजवान उर्फ रज्जू बाइक पर बैठा हुआ था। जो असलहा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। रज्जू को पहचान सका और बाइक चला रहे उसके साथी युवक ने हेलमेट पहन रखी थी जिसकी वजह से उसको नहीं पहचाना जा सका। पीड़ित सफाई नायक ने घटना की वजह पुरानी रंजिश बताया है। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37197322
Total Visitors
651
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This