जौनपुर : सभासद राकेश यादव बने जिला सचिव, शुभचिंतकों ने दी बधाई

जौनपुर : सभासद राकेश यादव बने जिला सचिव, शुभचिंतकों ने दी बधाई

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                नगर पंचायत खेतासराय के पोस्ट ऑफिस वार्ड के सभासद राकेश यादव उर्फ लाला को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव बनाये जाने से शुभ-चिंतकों में खुशी की लहर छा गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शुभ-चिंतकों ने माला पहनाकर स्वागत जोरदार स्वागत किया।बता दे कि राकेश यादव लाला कस्बा के युवा सपा नेता है। समाजवादी विचारधारा से जुड़े होने के नाते उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए पार्टी के शीर्ष क्रम नेताओं ने इनके कन्धे पर एक नई जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेताओ का आभार व्यक्त किया है।

जिला सचिव बनाएं जाने पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पार्टी के नीतियों को जन- जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा हूँ और आगे भी करता रहूंगा। समय- समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की मुद्दे को लेकर हमेशा सरकार की आलोचना करता रहा। सपा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और सक्रियता को देखते हुए जिस उम्मीद से पार्टी ने विश्वास जमाया है मैं उसका निर्वहन करूंगा। पार्टी के उच्च नेताओ के मार्गदर्शन में रहकर नीतियों को आगे बढ़ाऊंगा। इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, सपा नगर अध्यक्ष सलीम अहमद, सभासद शमीम अहमद, एजाज़ अहमद, सतीश यादव त्रिदेव, गुड्डू यादव, डा. वी.के. यादव सहित तमाम लोग विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
Previous articleजौनपुर : बगैर वैक्सीनेशन के रुक सकती है पेंशन
Next articleचेकिंग के दौरान फार्च्यूनर कार से 99 लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?