जौनपुर : समाचार पत्र विक्रेता को मारपीट कर किया घायल

जौनपुर : समाचार पत्र विक्रेता को मारपीट कर किया घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव में अखबार बांटने गए एक हॉकर को दबंगों ने मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। मामले की लिखित सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डोभी गांव निवासी परबिंद यादव मंगलवार की सुबह उक्त गांव में पेपर बांटने गए थे कि वहां रास्ते में मिले कुछ अराजक तत्वों ने उसे मारा पीटा और अखबार की भी छीना झपटी किया ऐसे में इसने डायल 112 को फोन कर बुला लिया। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मामले की छानबीन किया पीड़ित समाचार पत्र विक्रेता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Previous articleजौनपुर : जमात से लौट रहे वृद्ध की ट्रेन से गिरकर मौत
Next articleजौनपुर : डाककर्मियों का दूसरे दिन भी डाकघर पर प्रदर्शन जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?