जौनपुर : समाजसेवी जगदीश जी की तेरहवीं में संभ्रांत जनों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर : समाजसेवी जगदीश जी की तेरहवीं में संभ्रांत जनों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   नगर के दिवंगत समाजसेवी जगदीश प्रसाद अग्रहरि की तेरहवीं भोज में सोमवार को नगर के संभ्रांत जनों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। तेरहवीं भोज में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर विधायक रमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, उनके प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, वीरेंद्र सिंह बंटी समेत तमाम शुभचिंतकों ने स्व. जगदीश की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्व. जगदीश के सुपुत्र मनीष कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरित  किया। बता दें कि स्व. जगदीश का देहांत बीते 10 अगस्त को उनके आवास पर ही हुआ था। वो काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थे।
Previous articleजौनपुर : नौकरी दिलाने की फर्जी कम्पनी दे रही है खुलेआम झांसा
Next articleजौनपुर : ट्रेनों का ठहराव नहीं तो आमरण अनशन को होंगे बाध्य- मनोज कमलापुरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?