35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : समाधान दिवस पर 125 प्रार्थना पत्रों में से 21 का हुआ निस्तारण

जौनपुर : समाधान दिवस पर 125 प्रार्थना पत्रों में से 21 का हुआ निस्तारण

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों द्वारा कुल 125 प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमें 21 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के सुपुर्द किया गया।

समाधान दिवस पर उपस्थित विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाए। लंबित मामलों का गम्भीरता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए। काम में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार महेंद्र प्रताप, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रदीप गिरी, एसडीओ विद्युत रोशन जमीर, चिकित्साधीक्षक डाॅ. रफीक फारुकी, पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397040
Total Visitors
418
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This