जौनपुर : सरोज सिंह को मिली महिला थाने की कमान

जौनपुर : सरोज सिंह को मिली महिला थाने की कमान

# किरन मिश्रा लाइन बाजार थाने से संबद्ध

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देश पर चंदवक थाने की पतरही पुलिस चौकी प्रभारी सरोज सिंह को महिला थाने के थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। जबकि महिला थानाध्यक्ष रहीं किरण मिश्रा को लाइन बाजार थाने से संबद्ध किया गया है।

निवर्तमान थानाध्यक्ष किरण मिश्रा महिला थाने पर 1 मार्च 2021 से सेवारत रही है। महिलाओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे जनपद में महिला थानाध्यक्ष का दायित्व काफी जिम्मेदारी का होता है कारण कि पूरे जनपद के महिलाओं को उत्पीड़न या छात्राओं की समस्याओं व अन्य समस्याओं के निस्तारण की बड़ी जिम्मेदारी महिला थानाध्यक्ष की मानी जाती है। जिले में एंटी रोमियो दस्ते की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष की होती है।

कार्यभार ग्रहण करते ही महिला थानाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकता के बारे में बात करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। एंटी रोमियो स्क्वाड सेल पूरी तरह से सक्रिय किया जाएगा। थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को प्रमुखता से निराकरण किया जाएगा। किसी भी फरियादियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी एंव निष्ठा से करूंगी।

Previous articleजौनपुर : त्योहारों को धूमधाम से मनाने से संस्कृति होती है मजबूत- दिनेशकांत 
Next articleजौनपुर : समय-समय पर बच्चों के उत्साहवर्धन से मजबूत होता है उनका आत्मबल- फौजी सुभाष यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?