जौनपुर : सर्पदंश से नवविवाहिता की हुई मौत, पूरे गांव में छाया मातम

जौनपुर : सर्पदंश से नवविवाहिता की हुई मौत, पूरे गांव में छाया मातम

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत शंकरगढ़ अटरा निवासी अरविंद सिंह की बहू रोली सिंह (24) पत्नी चंदन की सर्पदंश से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रात लगभग पौने नौ बजे नवविवाहिता रोली सिंह अपने बेड पर पैर नीचे करके कुछ पढ़ रही थी कि अचानक सांप ने उनके पैर में काट लिया उन्होंने जोर से चिल्लाकर घर वालों को आवाज लगायी, चिल्लाने की आवाज सुनकर अरविंद सिंह और उनकी पत्नी भागकर कमरे में गये रोली ने पैर में सांप काटने की बात बताते हुए गिर पड़ी, इतने में घर परिवार के लोग भी इकट्ठा हो गये, वही आनन फानन में घर के लोग अपने निजी वाहन से जौनपुर निजी चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देखकर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही नवविवाहिता की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर रोली के मायके और ननिहाल वाले भदोही जिले से अटरा गावँ पहुंचे उसके बाद रोली का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गयी। परिवार वालों के मुताबिक रोली सिंह पढ़ी-लिखी, लाडली और संस्कारी बहू थी बीते बारह मई को रोली और चंदन सिंह की शादी हुई थी।
Previous articleयूपी में बंट रहे फ्री राशन योजना बंद, अब देना होगा न्यूनतम मूल्य…
Next articleजौनपुर : मुठभेड़ के बाद दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?