जौनपुर : सर्पदंश से मरी गाय

जौनपुर : सर्पदंश से मरी गाय

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत कपसिया गाँव में गुरुवार को खूंटे से बंधी गाय की सर्पदंश से मौत हो गई। गाँव निवासी अरविंद कुमार अपनी गाय रात को छप्पर के गोशाला में बांध दिए थे। सुबह उसे बाहर निकालने गये तो वहां टहलता हुआ एक सर्प दिखा। शोर कर सांप को भगाने के बाद गाय को बाहर निकाल चारा खाने को बांध दिए। थोड़ी देर बाद ही गाय बेसुध सी होकर धड़ाम से जमीन पर गिर गयी। मौके पर पहुंचे चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिये। गाय के पिछले पैर में सर्प दंश का निशान दिख रहा था।
Previous articleजौनपुर : अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को 7 वर्ष का कारावास
Next articleजौनपुर : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?