जौनपुर : सर्पदंश से महिला की मौत, मचा कोहराम
# रेलवे क्रासिंग बन्द होने के चलते समय से नहीं मिल पाया महिला को इलाज
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के दूलीपुर जमगांव में बुधवार को नागिन के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।गांव के बिरजू राम बिंद की पत्नी 40 वर्षीय सुभागी देवी सुुुुबह चूल्हा के पास साफ सफाई कर रही थी। इस दौरान चूल्हे के पास बिल में छिपी एक नागिन ने उसकी उंगली में डंस लिया।

















