जौनपुर : भाजपा नेता के गुर्गों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला
# चार बच्चे, तीन महिलाएं समेत दर्जनभर घायल
# विवादित मकान का ताला तोड़ कब्जे के प्रयास का आरोप
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
शाहगंज के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल पर उनके गुर्गों द्वारा बुधवार को खेतासराय कस्बा के गोला बाजार में एक विवादित मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगा है। दिलचस्प बात यह कि इतने बड़े घटनाक्रम की जानकारी खेतासराय एसओ को नहीं है। भाजपा नेता के ताण्डव से पूरा परिवार दहशत में आ गया।
मकान में रह रहे कस्बे के प्रसिद्ध व्यापारी राधेश्याम जायसवाल, उनकी पत्नी उनके दो बेटे व बहू ने इसका विरोध किया तो भाजपा नेता के गुर्गों ने धारदार हथियार से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से घबराए व्यापारी नेता राधेश्याम की दो बहुएं छोटे-छोटे बच्चों ने विरोध किया तो हमलावर और उग्र हो गए। सत्ता शासन की हनक के चलते दिन-दहाड़े खुलेआम सभी लोगों को पटक-पटक कर खूब मारा पीटा। जाते समय धमकी दिया कि मेरी सरकार है, हम भाजपा के लोग हैं, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

अचानक कस्बे में हुए इस घटनाक्रम से पूरे बाजार में दहशत फैल गई। धड़ाधड़ कुछ दुकानें भी बंद हो गई। इस हमले में राधेश्याम जायसवाल पुत्र स्व. राम नारायण जायसवाल (64) घायल हो गए। उनकी पत्नी सावित्री जायसवाल (60) भी घायल हो गई। राधेश्याम के दो बेटे विनोद, विवेक और दो बहुएं पूजा जायसवाल, नीलम जायसवाल के साथ ही 12 वर्षीय पुत्री आरुषि और 11 वर्षीय पुत्र राज समेत परिवार के दर्जन भर लोग चोटिल हो गए।



















