जौनपुर : साक्षरता से होता है सभ्य समाज का निर्माण- मौलाना अब्दुर्रहीम

जौनपुर : साक्षरता से होता है सभ्य समाज का निर्माण- मौलाना अब्दुर्रहीम

# एम ज़ुबेर ओरिएंटल स्कूल के जूनियर तक की कक्षाओं की रखी गई बुनियाद

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
            क्षेत्र के ढंडवारा कलां गांव में शनिवार की सुबह एम ज़ुबैर ओरियंटल स्कूल की नर्सरी से बढ़ा कर जूनियर तक के स्थापना के मौके पर कक्ष की बुनियाद रखी गयी। जिसके मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मदरसा रियाजुल उलूम गुरैनी के नाज़िम मौलाना अब्दुर्रहीम ने जूनियर तक के क्लास रूम की बुनियाद रखकर कार्यक्रम को जलसे के साथ आगाज़ अअकिया।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि कुरान में पहला शब्द इकरा नाज़िल हुआ जिसका मतलब होता है पढो हर इंसान को पढ़ना चाहिए। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिससे देश विश्व गुरु बन सकता है। शिक्षा के ही बल पर समाज मे परिवर्तन लाया जा सकता है जिसे एक सभ्य समाज का निर्माण हो सकती है। शिक्षा के माध्यम से ही क्रान्ति लायी जा सकती है। जिसे देश के विश्व गुरु बनने का सपना साकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमर आलम ने किया तथा संचालन मो. उज़ैर ने किया। इस अवसर पर डॉ. अब्दुर्रहमान, अनवारुल हक, डॉ. अलाउद्दीन खान, अबूज़र, उमैर अब्दुल्लाह खान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रबंधक मो. आरिफ ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
Previous articleजौनपुर : संविधान दिवस पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने ली संविधान की शपथ
Next articleजौनपुर : पार्लियामेंट डिबेट से विद्यार्थियों को मिलेगी सीख- प्रो. सुभाष सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?