जौनपुर : सामुदायिक केंद्र केराकत में ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
# चिलचिलाती धूप में छटपटाती रही प्रसूताएं, एक घण्टे देरी से आये सांसद
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बुधवार की अपराह्न मुफ्तीगंज ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीपी सरोज कार्यक्रम में एक घण्टे देरी से पहुँचे। कार्यक्रम में चिलचिलाती धूप में सांसद के इंतजार में प्रसूताओं और जच्चा-बच्चा व्याकुल व बेबस नजर आयीं।




















