जौनपुर : सामूहिक विवाह में 11 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार

जौनपुर : सामूहिक विवाह में 11 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार

धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                 शीतला चौकिया धाम में माँ शीतला चौकिया श्रीमाली चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले शुक्रवार को 11 जोड़ों ने सात फेरे लेकर पाणिग्रहण संस्कार पूर्ण किया। शुक्रवार को शीतला चौकियां धाम परिसर में कन्यादान सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आशीष माली ने बताया कि सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप पायल, बिछिया, कील, घड़ी, एक बेड, बक्सा, रजाई गद्दा गैस चूल्हा, पंखा व घरेलू गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग करने वालों में मुख्य आयोजनकर्ताओ में जय प्रकाश सिंह, कमला प्रसाद मिश्र, डा शकुन्तला यादव, बच्चा जायसवाल, अवधेश सरोज, छोटेलाल मौर्य, डब्बू यादव, संतोष गुप्ता, अमर जौहरी, विजय पंडा, विवेकानंद पंडा, पण्डित सीतारमण शरण, सोनू तिवारी, गौरव तिवारी, राजेन्द्र साहू, विनोद सोनी, पिंटू विश्कर्मा, रविन्द्र सिंह, बरिष्ठनारायन शुक्ल, काके तिवारी, रतनदीप शर्मा, सुजीत मौर्य, विनोद मिश्रा, राजू साहू, मुकेश साहू समेत तमाम लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक आशीष माली ने सभी बहनों को विदाई गीत प्रस्तुत कर बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले भाव-विभोर कर दिया। इस गीत को सुनकर पंडाल में उपस्थित सभी लोगो की आँखे नम्र हो गई। आयोजन में आये हुए सभी आयोजन कर्ता को सुजीत मौर्या अमर जौहरी ने स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया।
Previous articleजौनपुर : बरनवाल ज्वेलर्स के ध्वस्तीकरण को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल आक्रोशित
Next articleजौनपुर : भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई के मामले में पूर्व प्रधान पर मुक़दमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?