जौनपुर : सामूहिक विवाह में 287 जोड़ों ने लिए सात फेरे
# छह युवक-युवतियों का धूमधाम से कराया गया निकाह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को मां दुर्गाजी हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। 287 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इसमें छह युवक-युवतियों का निकाह कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक अरविंद सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि नवागत मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने 10 जोड़ों को उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।


















