जौनपुर : साढ़े पांच कुंतल गोमांस और तमंचा के साथ दो गोतस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर : साढ़े पांच कुंतल गोमांस और तमंचा के साथ दो गोतस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह पांच कुंतल गोमांस मय स्कार्पियो व बाइक के साथ दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के पास से मय कारतूस दो तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय कर दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि वह हमराह उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल छठ्ठू यादव, दिनेश यादव, दिनेश सरोज और कांस्टेबल अमरनाथ यादव के साथ भोर में गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कार्पियो से गोमांस लेकर कहीं ले जाया जा रहा है।

सूचना पर वह हमराहियों के साथ सुबह लगभग पौने पांच बजे डोभी रेलवे क्रासिंग पर पहुंच कर स्कार्पियो और बाइक को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपितों को पकड़ लिया। जबकि दो आरोपित फरार हो गए। स्कार्पियो की तलाशी में उसके अंदर से साढ़े पांच कुंतल गोमांस बरामद हुआ। पकड़े दोनों आरोपितों के पास से दो तमंचा मय कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम रिजवान उर्फ लुल्ले पुत्र झिनकू निवासी वार्ड नं.8 चौहट्टा खेतासराय और मकसूद पुत्र मंजूर उर्फ मुल्ला निवासी वार्ड 10 कोहरौटी बताया। जबकि कोहरौटी मोहल्ला निवासी महफूज पुत्र मंजूर उर्फ मुल्ला और चौहट्टा मोहल्ला निवासी अफसर बद्दार पुत्र हसन अली अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न थानों में संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
Previous articleजौनपुर : सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज में किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
Next articleजौनपुर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने घोषित किया विधानसभा संयोजक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?