जौनपुर : सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया डायग्नोस्टिक सेंटर सील 

जौनपुर : सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया डायग्नोस्टिक सेंटर सील 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने शनिवार को वाजिदपुर स्थित आदर्श डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। मानक के विपरीत संचालन पर डायग्नोस्टिक और भूतल में चल रहे सिटी स्कैन व पैथालॉजी सेंटर को सील कर दिया।सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि वाराणसी के सिगरा निवासी आशीष कुमार चट्टोपाध्याय ने डीएम के यहां शिकायती की थी कि वे रेडियोलाजिस्ट हैं।
उनकी जानकारी के बिना उनके नाम से आदर्श डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित किया जा रहा है। संचालक ने सीएमओ आफिस के कर्मचारियों की मिलीभगत फर्जी तरीके से पंजीकरण कराया है। इसी आधार पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव यादव के साथ छापा मारा गया और केंद्र को सील करा दिया गया।
आदर्श डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालक निशा सिंह ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ कार्यालय को छह अक्तूबर को पत्र दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा रहा है।
Previous articleलखनऊ : बिजलीकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार स्थगित 
Next articleजौनपुर : मां-बेटी के मौत के दूसरे दिन बंद रहा बाजार, पसरा रहा मातमी माहौल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?