जौनपुर : सिराज मेंहदी ने ढोल बजाकर आशूर के जुलूस का किया आगाज़
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एनसीपी माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेंहदी ने अपने पैतृक गांव कलापुर में नवीं मोहर्रम की रात आशूर के जुलूस का ढोल बजाकर आगाज़ किया। ढोल बजते ही इमामबारगाह में मौजूद लोग दहाड़े मारकर रोने लगे और अपने इमाम कर्बला के प्यासे शहीद हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को आंसुओ का नज़राना पेश किया।


















