जौनपुर : सीएमओ ने किया पीएचसी सोंधी का औचक निरीक्षण

जौनपुर : सीएमओ ने किया पीएचसी सोंधी का औचक निरीक्षण

# ओपीडी कर रहे डॉक्टरों से ली मरीजों के बारे में जानकारी

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
           खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। जिससे पीएचसी सोंधी में हड़कम्प मच गया। तीस मिनट के निरीक्षण के उपरांत संतुष्टि जाहिर करते साफ- सफाई पर विशेष ध्यान की बात कही।
पीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुँची सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को जांच किया। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण, दवाओं का स्टॉक व रख- रखाव का जांच पड़ताल की। ओपीडी कर रहे डॉ. एहतेसामुद्दीन से मरीजों के बारे में जानकारी करते हुए विशेष रूप से साफ- सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों में अफरा- तफरी मची रही। ऐसे में सीएमओ के औचक निरीक्षण में संतुष्टि जाहिर की उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
Previous articleजौनपुर : फरीदुल हक ने मो. हसन कालेज को 3-0 से हराया, बना विजेता 
Next articleजौनपुर : पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?