जौनपुर : सेंट जेवियर्स स्कूल की बेहतरीन निशुल्क पहल…

जौनपुर : सेंट जेवियर्स स्कूल की बेहतरीन निशुल्क पहल…

# आज आयोजित होगी रोबोटिक और कोडिंग की कार्यशाला, सीखने का सुनहरा अवसर

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
              नगर के ख्यातिलब्ध विद्यालय सेंट जेवियर्स स्कूल ने एक बेहतरीन निशुल्क पहल की शुरुआत की है जिसमें स्थानीय बच्चे जिनकी आयु 8 साल से लेकर 18 साल तक की है वह चाहे किसी भी विद्यालय के छात्र हो वह आज 14 अप्रैल 22 को समय 11:30 दिन में स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले रोबोटिक एवं कोडिंग की कार्यशाला में सम्मिलित हो सकते हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि आज का युग कम्प्यूटर का युग है, कम्प्यूटर हर क्षेत्र में अपनी गहरी पैठ बना चुका है, फिर भी हमारे समाज में कुछ ऐसे परिवार है जिनमें बच्चों को कम्प्यूटर आधारित शिक्षा नहीं मिल पा रही है उन्हें इसके विषय में कोई जानकारी नहीं है इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारे विद्यालय ने एक छोटी सी पहल की है जिससे वंचित विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें और भविष्य में कुछ आगें बढ़ सकें। अगर हमारी इस पहल से कुछ प्रतिशत बच्चे भी लाभान्वित हो जाते हैं तो हमारा यह प्रयास सार्थक हो जाएगा। अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों व बच्चों से अपील की है कि रोबोटिक्स और कोडिंग की कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Previous articleजौनपुर : सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल ने संजीव साहू को किया सम्मानित
Next articleगाजीपुर : बाइक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?