जौनपुर : सेंट थॉमस के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
# “सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा” पखवाड़े के तहत लोगों को किया जागरूक
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पखवाड़े के अन्तर्गत क्षेत्र के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने एक रैली निकाल कर लोगों को होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत किया।

क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एनसीसी के कैडेट्स ने सुबह सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली, जागरूकता रैली को कालेज के प्रधानाचार्य फादर ए एंटनी सामी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कैडेट्स के हाथों में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, सबको अपनाना है जन जन तक पहुंचाना है आदि लिखें हुए नारे लेकर चल रहें थे, रैली सेंट थॉमस रोड होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों योगी नाथ तिराहा, तहसील तथा सेंट थॉमस चौराहे पर आने जाने वाले लोगों को सड़क के नियमों के बारे में अवगत कराया।

दो पहिया वाहन चालकों को कैडेट्स ने हेलमेट लगाने, यातायात नियमों का सही पालन करने, दो से ज्यादा सवारियों को न लेकर चलने के विषय में जागरूक किया तो वहीं चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट बांधने एवं गाड़ी की समय समय पर जांच कराने के प्रति भी जागरूक किया। कैडेट्स द्वारा लोगों को जागरूक करने एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करने को लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कैडेट्स द्वारा किया जा रहा यह काम अत्यंत सराहनीय है, यह हमारी सुरक्षा के लिए ही हमें सचेत कर रहे हैं।


















