जौनपुर : सेंधमारी कर बैंक शाखा में घुसे चोर, सायरन बजते ही भागे

जौनपुर : सेंधमारी कर बैंक शाखा में घुसे चोर, सायरन बजते ही भागे

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 खुटहन थाने के पीछे की चहारदीवारी के बगल यूबीआई शाखा में मंगलवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने सेंधमारी कर भीतर प्रवेश कर लिया। तभी बैंक का सायरन बज उठा। भागती पुलिस के बूटों की आवाज सुन चोर भाग खड़े हुए। पुलिस की सजगता से चोरी का प्रयास असफल हो गया।

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने बताया कि उक्त बैंक शाखा थाने के बगल होने के चलते सायरन की आवाज सुनाई पड़ गयी। हमराहियो संग तत्परता दिखाते हुए चोरों का घेराव किया गया। लेकिन वे फरार हो गये। बैंक में लगा सीसी टीवी फुटेज से चोरों के पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरों द्वारा दीवार में की गई सेंधमारी को मिस्त्री बुलवाकर रात में ही चिनाई करा दी गई।
Previous articleजौनपुर : “आजीविका और रोजगार” पर कार्यशाला आयोजित
Next articleजौनपुर : सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल ने संजीव साहू को किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?