जौनपुर : सोनपुरा माइनर पुलिया में फंसे मृतक पशु से उठ रही दुर्गन्ध.. जिम्मेदार हैं मौन

जौनपुर : सोनपुरा माइनर पुलिया में फंसे मृतक पशु से उठ रही दुर्गन्ध.. जिम्मेदार हैं मौन

राजाबाजार।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र के सोनपुरा नहर माईनर पुलिया में कई दिन से फंसे मृतक पशु की भयंकर दुर्गन्ध से राहगीरों का चलना दूभर है वहीं बस्ती के लोग हलकान हैं बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे मौन हैं।

महराजगंज विकास खण्ड क्षेत्र के विझवट सोनपुरा सरादुर्गादास के बीच से होकर जाने वाली शारदा सहायक नहर खण्ड 36 से निकली विझवट- बासूपुर माइनर में जब जब पानी आता है तब तब पानी बहाव के साथ सोनपुरा पुलिया के बंधे में आये दिन मृत पशु फंसते रहते हैं। सड़े मृतक पशुओं की दुर्गन्ध से अगल बगल काफी दूर तक वातावरण दूषित होता है करीब तीन चार दिन से उसी सोनपुरा पुलिया मे मृतक अटका पशु फिर एक बार दुर्गन्ध का पर्याय बना है जिस कारण माइनर की सड़क पटरी होकर आना जाना दूभर है। बगल बस्ती के लोग उठ रहे दुर्गन्ध परेशान हैं।

ग्रामीण पंकज कुमार राकेश पटेल, विजय सिह, कन्हई जैसे दर्जनों लोगों का कहना है कि सोनपुरा माइनर पुलिया पर पानी स्पीड ब्रेकर बने होने के कारण आये दिन ऐसी समस्या होती रहती है जब जब माइनर में पानी आता है तब तब दो चार मृतक पशु पुलिया ब्रेकर पर अटके पड़े मिलते है जिसमे बहुत ही तेज दुर्गन्ध निकलती है। फंसे सडे़ पशु की मांस को आवारा कुत्ते नोच कर खाते रहते हैं वहीं कुत्ते गॉवो मे टहल कर बीमारी भी फैलाते है। समस्या निदान हेतु विभाग भी कदम उठाने के लिये तैयार नहीं है जिस कारण वातावरण दूषित रहता है। सम्बन्धित विभाग सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हैं। इस सम्बन्ध मे ग्राम पंचायत अधिकारी ज्योति सिह पशु विभाग पर ठीकरा फोड़ते हैं वहीं पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज अनवर खां ग्राम पंचायत को जिम्मेदार ठहराते अपना पल्ला झाड़ रहे हैं जो आम जनमानस के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
Previous articleजौनपुर : वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : निर्माणाधीन सड़क पर ओवरलोड ट्रक धंसने से दिन भर रहा आवागमन बाधित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?