जौनपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत निकली गयी रैली

जौनपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत निकली गयी रैली

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                 स्थानीय सहोदरपुर कंपोजिट स्कूल द्वारा प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गयी, जिसमें सभी अध्यापकगण व स्कूल के बच्चें शामिल हुये बच्चों ने नारा लगाया और गांव की सड़कों पर लंबी कतार में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
हम बच्चो का नारा हैशिक्षा अधिकार हमारा है।, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा। जैसे नारों के साथ बच्चे सभी अध्यापकगण और एआरपी राजेश प्रजापति के द्वारा जनसंपर्क भी किया गया। इस दौरान राजेश प्रजापति ने बताया कि यहां नामांकन के सापेक्ष लगभग अस्सी प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है बाकी के लिए दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान सालेहा बानो, सरोज सिंह, विनीत सिंह, पूनम यादव, अनिल प्रजापति, दिलीप यादव, कृपाशंकर, शिवशंकर, पंकज सिंह, कौशलेंद्र प्रताप, रविन्द्र सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : विद्युत कटौती से आम जनमानस हलकान, मचा हाहाकार
Next articleजौनपुर : वृद्ध माता पिता की सेवा सबसे पुनीत कार्य- डॉ अंजना सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?