जौनपुर : स्कॉर्पियो व टेंपो की टक्कर में महिला घायल
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर के एराकियाना मोहल्ले के समीप शुक्रवार की रात स्कार्पियो व ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में ऑटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

एराकियाना पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे स्कॉर्पियो व ऑटो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ऑटो सवार जमीला बेगम (40) पत्नी अफरोज अहमद निवासी एराकियान गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर मामले


















