जौनपुर : स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान की मौखिकी 26 मई को
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के एमए द्वित्तीय वर्ष राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों की मौखिकी परीक्षा 26 मई 2022 दिन गुरुवार को सुबह महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रातः 7.30 बजे से प्रारम्भ होगी। सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ समय से अनिवार्य रूप से उपस्थित होगे। यह जानकारी विभाग के विभागाध्यक्ष कैप्टन डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ने दी है।