जौनपुर : स्वस्थ्य रहने के लिए साइकिलिंग जरूरी- कुलपति
# विश्व साइकिल दिवस पर विधि के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली। रैली को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि साइकिल की विशेषता और बहुमुखी प्रतिभा को पहचानने के लिए 3 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।


















