31.7 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

जौनपुर : हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आदिगंगा गोमती में डुबकी

जौनपुर : हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आदिगंगा गोमती में डुबकी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा तिलवारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालुओ ने आदि गंगा गोमती मे पवित्र स्नान कर दान पूण्य किया। स्नानार्थियों ने घाट पर अन्न और द्रव्य का दान कर पुण्य अर्जित किया। इसी के साथ यहां का ऐतिहासिक साप्ताहिक मेले का शुभारंभ भी हुआ। मेले मे सुरक्षा हेतु स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स पूरे दिन डटी रही। इस दौरान शाहगंज प्रयागराज राजमार्ग पर पिलकिछा तिराहे से लेकर नदी के पुल के पार तिलवारी गांव तक लगभग दो किमी मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यहां की मान्यता है कि जब भगवान राम लंका पर बिजय प्राप्त कर देवी जानकी, लक्ष्मण और वानरी सेना के साथ वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका पुष्पक विमान कुछ क्षणो के लिए यहां रुका था। वानरी सेना सहित भगवान राम ने इसी घाट पर आदि गंगा गोमती का पवित्र जल ग्रहण किया था। तभी से प्रत्येक वर्ष यहां दूर दूर से सैकड़ो श्रद्धालु पवित्र स्नान और दान कर पुण्य अर्जित करने आते है। यहां सप्ताह भर मेले का भी आयोजन होता है। जिसमे खेती किसानी से संबंधित औजार तथा मिट्टी के बर्तन बहुतायत बिकते है। मेले मे दो से पांच किलो तक का बिकने वाला गट्टा लोगो का विशेष आकर्षण होता है। इसके अलावा यहां झूला और सर्कस बच्चो को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37140192
Total Visitors
617
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This