36.7 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के लिये निकाली गई प्रभात फेरी तथा झांकी

जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के लिये निकाली गई प्रभात फेरी तथा झांकी

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को अंग्रेजी माध्यम स्कूल ताहिरपुर के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगो को जागरूक किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व विद्यालय के प्राधानाध्यापक अमित सिंह के नेतृत्व में स्कूल के सभी शिक्षको के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
स्कूल परिसर से निकली प्रभातफेरी सिकरारा बाजार होते हुए चौराहा व आस- पास के गांवों में पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान बच्चो द्वारा भारत माता की जय के घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। हाथो में तिरंगा लिये बच्चे लोगो से अपने अपने घरो पर तिरंगा लहराने की अपील करते रहे। प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने भारत माता व महान पुरुषों की झांकी ‘हर घर तिरंगा’ के जोरदार नारों के साथ पूरे गांव में निकाल कर इस अभियान को लोंगो तक पहुँचाया। इस दौरान श्रीप्रकाश राय, रीनू मौर्या, आशा देवी, शुभम पाल, सुषमा देवी, राजकुमारी यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37148115
Total Visitors
368
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भीषण आग में झुलसकर परिवार के चार की मौत, दो गंभीर

भीषण आग में झुलसकर परिवार के चार की मौत, दो गंभीर रोहतास।   तहलका 24x7               ...

More Articles Like This