जौनपुर : “हर घर तिरंगा” का कारवां 11 से 17 अगस्त तक..
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वाधान में “हर घर तिरंगा” अभियान हेतु एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि “हर घर तिरंगा” का मुख्य उद्देश्य है सभी लोगों में तिरंगा के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना।अधिकारों के साथ-साथ हमें मौलिक कर्तव्यों के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का कार्य करते रहना चाहिए। 20×20 का झंडा घरों पर फहराया जाएगा। झंडा संहिता विधि के अनुसार यह 1 सप्ताह के बाद सम्मान से फोल्ड कर घरों में सुरक्षित रखा जाएगा।

आप सभी लोगों से निवेदन है कि आप लोग उन सभी को जोड़ें जो अब तक इस तरह के अभियान से छुटे रहे। राष्ट्रप्रेम की भावना से लोगों को जोड़ने के लिए स्व प्रेरित करें। स्वयं सहायता समूह की भी महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है। एक से दो, दो से चार हम सब मिलकर आजादी के इस कारवां को “हर घर तिरंगा” अभियान के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत के संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लोगों में राष्ट्रीयता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का उद्देश्य स्व स्फूर्ति तिरंगा फहराना है।



















