जौनपुर : हरदिल अजीज पत्रकार कमाल खान के निधन पर शोकसभा आयोजित

जौनपुर : हरदिल अजीज पत्रकार कमाल खान के निधन पर शोकसभा आयोजित

# जेसीआई शाहगंज संस्कार एंव शाहगंज पत्रकार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               बेब़ाक पत्रकारिता एंव पत्रकारों के शुचिता के पर्याय एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के निधन पर पत्रकारों एंव सामाजिक संस्था के लोगों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

जेसीआई शाहगंज संस्कार व शाहगंज पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आजमगढ़ रोड स्थित कार्यालय में आयोजित शोकसभा में पत्रकार कमाल खान के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल, संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, कांग्रेसी नेता विक्रम सिंह विक्की ने कमाल खान के असामयिक निधन को प्रदेश की पत्रकारिता में अपूरणीय क्षति बताया। शोकसभा में प्रीतम सिंह, रविशंकर वर्मा, इकरार खान, एखलाक खान, अजय सिंह, मो. आसिफ़, अब्दुर्रहमान, सानू अली, दीपक अग्रहरि आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : सौरभ वेलफेयर ट्रस्ट ने वितरित किया ग्रामीणों को कम्बल
Next articleजौनपुर : पीयू कर्मी हेमंत श्रीवास्तव की पत्नी के निधन पर शोकसभा आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?