जौनपुर : हवन तथा भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय सरस्वती पूजनोत्सव

जौनपुर : हवन तथा भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय सरस्वती पूजनोत्सव

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार स्थित देवी मंदिर पर शनिवार को वार्षिक सरस्वती पूजनोत्सव समारोह हवन तथा भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया।कार्यक्रम के मुख्य यजमान व मंदिर के संस्थापक अच्छेलाल मोदनवाल ने बताया कि मंदिर के निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बसन्त पंचमी को सरस्वती पूजन का कार्यक्रम कर्मकांडी विद्वानों के देख रेख में सबेरे 8 बजे से प्रारम्भ हुआ।

इससे पहले शुक्रवार से शुरू हुआ श्रीराम चरित मानस का संगीत मय पाठ सम्पन्न हुआ। उसका हवन भी देवी पूजी पद कमल तुम्हारे, सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे चौपाई के सम्पुट के साथ कराया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर जन कल्याण की मन्नत माँगी। सायं आयोजित भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कर्यक्रम में प्रमुख रूप से शीतल दान कुटी के महंत बाबा सन्तदास, प्रतापगंज बजरंग बली मंदिर के संत विवेकानन्द, गुड्डू मोदनवाल, प्रदीप कुमार, रवि मोदनवाल, गुलाल सिंह, विजय बहादुर, अशोक सिंह आदि सक्रिय रहे।
Previous articleजौनपुर : कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जय सिंह का किया गया स्वागत
Next articleजौनपुर : मनबढ़ों ने फूंका रिहायशी मड़हा और गुमटी, हजारों का सामान जलकर खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?